हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों बाइक चोरों ने पुलिस के सामने कबूली जंक्शन व टाउन में 3 चोरी की वारदातें
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए दोनों बाइक चोरों ने पुलिस समक्ष खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि दोनों ने टाउन व जंक्शन में तीन बाइक चोरी की वारदातें की है। टाउन पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल बरामद भी कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।