मुरैना नगर: प्रेम संगम गार्डन में 4 गरीब बेटियों की हुई शादी, सामूहिक विवाह सम्मेलन में गूंजे गीत
मुरैना नगर निगम क्षेत्र के अम्बाह बायपास स्थित प्रेम संगम गार्डन में आज ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार गरीब बेटियों की शादी कराई। शिवानी-सुनील, आरती-जितेंद्र, शैलू-माधो और शिवानी-रिंकू खटीक परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे, सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।