मोतिहारी: गोविंदगंज पुलिस ने तीनगछिया गांव से मादक पदार्थ और नशा सामग्रियों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गोविंदगंज पुलिस ने तीनगछिया गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ एवं नशा सामग्रियों के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूखे नशे के विरुद्ध छापेमारी कर गोविंदगंज थाना के तीनगछिया ग्राम निवासी मुन्ना प्रसाद को गिरफ्तार किया। जिनकी दुकान से पुलिस ने गांजा जैसा मादक पदार्थ 16 ग्राम,21 चिलम,गोगो पेपर 50 पीस,गांजा पैक करने वाला पनी 100 ग्राम बरामद किया।