सैलाना: रतलाम में ट्रेलर ने आयशर ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत
रतलाम के शिवगढ़ क्षेत्र में 8-लेन रोड पर एक ट्रेलर ने दिल्ली की ओर जा रहे आयशर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आयशर ट्रक चालक सुदेश सिंह की मौत हो गई है। साथ ही सातरुंडा के पास ट्रैक्टर पलटने से एक और व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।