टोंक: राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर बंबोर पुलिया के समीप बने जाम जैसे हालात से राहगीर परेशान
Tonk, Tonk | Apr 18, 2025 सड़क कार्य प्रगति पर होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर स्थित बंबोर पुलिया के समीप सर्विस लाइन पर जाम जैसे हालात देखने को मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर चल रहे रोड निर्माण को लेकर सर्विस लाइन से निकाले जा रहा थे। लेकिन इसी दौरान अत्यधिक वाहनों का आना तथा आड़े तिरछे वाहनों को खड़े करने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।