टोंक: नगर परिषद ने मुंसिफ कोर्ट के आदेश पर पुरानी टोंक के मालपुरा गेट से बहीर तक नाला निर्माण के लिए हटाया अतिक्रमण
Tonk, Tonk | Apr 17, 2025 टोंक नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ टीम ने मुंशीफ कोर्ट के आदेश पर पुरानी टोंक क्षेत्र के मालपुरा गेट से बहीर तक नाला निर्माण को लेकर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। नगर परिषद राजस्व अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लोगों ने बाड़े बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।