टोंक: पांच बत्ती खादी भंडार रोड निवासी किशोर के गुमशुदा मामले में कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज
Tonk, Tonk | Apr 17, 2025 कोतवाली थाना अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पांच बत्ती खादी भंडार रोड निवासी फारुख पुत्र उस्मान गनी मुसलमान ने कोतवाली थाना में उपस्थित होकर अपने भाई चुन्नू उर्फ अकबर पुत्र उस्मान गनी मुसलमान के गुमशुदा मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर तप्तीश सहायक उप निरीक्षक अखेराम के जिम्मे की गई।