टोंक: देवरनिया गांव में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की हुई मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने शव को मोर्चरी में रखवाया
Tonk, Tonk | Apr 18, 2025 टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देवनिया में कुएं में गिरने से 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामसहाय पुजारी अपने कुए पर ही रहता था। कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल निवाई की मोर्चरी में रखवाया है।