टोंक: ग्राम सदापुरा निवासी महिला के कानों की सोने की गुट्टिया अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर फरार, मेहंदवास थाना में रिपोर्ट दर्ज
Tonk, Tonk | Apr 17, 2025 मेहंदवास थानाधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ग्राम सदापुरा निवासी पीड़ित महिला संपत देवी पत्नी हनुमान यादव ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके दोनों कानों में पहनी सोने की गुट्टिया तोड़कर फरार हो गया।पीड़िता के दोनों कानों में चोटे भी आई है।पीड़िता की रिपोर्ट दर्जकर मेहंदवास थाना पुलिस ने तप्तीश शुरू की है।