अरनोद: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा नाकोड़ा नगर
अरनोद नई आबादी स्थित नाकोड़ा नगर मे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान हर हर महादेव और बोल