सागर नगर: जिला अस्पताल के नए ओपीडी में शौचालय पर ताला, स्टाफ और अन्य लोग परेशान, पूर्व मंत्री ने किया था उद्घाटन
जिला अस्पताल अपनी खामियों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहता है, आम जन की सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार प्रशासन का उदासीन रवैया लोगो की मुश्किलें बढ़ा देता है। ऐसी ही तस्वीर रविवार की दोपहर 3 बजे अस्पताल के नए ओपीडी से सामने आई है जहां स्टाफ और अन्य लोगों के उपयोग करने वाली शौचालय में कई दिनों से ताला पड़ा है जिसकी वजह से आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस