बड़वानी: शहर में 2 वर्षों से सीवरेज कार्य जारी, जनता बेहाल, जनप्रतिनिधियों ने किया दौरा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा अब आई याद
बड़वानी शहर में दो सालों से जारी सीवरेज कार्य को लेकर हाहाकार मचा है। खुदी सड़कें, गहरे गड्ढे और उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अब इस मामले में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने सुध ली है। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर जाकर सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया और कंपनी को काम जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की हिदायत दी। वहीं नेताप्रतिपक्ष ने अपनी बात रखी।