महोबा: काली पहाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 महोबा के कालीपहाड़ी गांव निवासी रामकिशन व आशीष दोनों बाइक में सवार होकर महोबा आ रहे थे। तभी कालीपहाड़ी गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया है।