हुलासगंज: नवंबर में होनी थी शादी, उससे पहले देश पर न्योछावर हुआ जहानाबाद का लाल शुभम कुमार
असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए AN-32 विमान हादसे में जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित बनबरिया गांव निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए। 25 वर्षीय शुभम भारतीय वायुसेना में पांच वर्षों से सेवा दे रहे थे और उनकी शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। दादी के श्राद्ध में शामिल होने के बाद दस दिन पूर्व ही वह ड्यूटी पर पहुंचे थे।