बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र स्थित गोपेश्वर बस्ती में एक आयोजन के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ पार्थ शर्मा, सीओ श्रवण दास संत, गंगाशहर थाना अधिकारी और आरएसी दल मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।