मुरैना नगर: जोमदार का पुरा गांव में पेड़ काटने पर खूनी विवाद, सरपंच पति पर मारपीट का आरोप, युवक अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैथा पंचायत के जोमदार का पुरा गांव में आज दोपहर खेत पर पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सरपंच पति माखन जाटव ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर सतीश और उसके भाई गौतम जाटव के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायल हो गए।डायल -112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर घायल गौतम का इलाज जारी है।