कैराना: कैराना तहसील में एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 27 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सोमवार को कैराना तहसील में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोहनलाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई चली। इस दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास व अन्य समस्याओं से जुड़े कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।