घर के अंदर पंखे से लटका मिला विवाहिता का श"व, नानी और भाई ने जताई ह"त्या की आशंका; पुलिस ने कहा एफएसएल टीम करेगी जांच
समस्तीपुर : सिंघिया थाना क्षेत्र के भीरार गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता का श'व घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतका की पहचान सालेपुर पंचायत के भीरार गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू कुमार पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार और सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है।
वहीं, मृतका की नानी ने ह'त्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि�
Samastipur, Samastipur | Nov 20, 2026