एटा: मां ने शराब पीने के लिए किया मना तो 35 वर्षीय व्यंक्ति ने लगाई फांसी,थाना निधौली कला का मामला
Etah, Etah | Feb 23, 2024 थाना निधौली कला के अंतर्गत गांव नाड़र में यह घटना हुई जहां के रहने वाले 35 वर्षीय श्याम पुत्र कुमर पाल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। थाना अध्यक्ष निधौली कला छत्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल देर शाम रोजाना शराब पीने के आदी 35 वर्षीय श्याम की मां ने शराब पीने के लिए मना किया तो आवेश में आकर रस्सी से फांसी लगा ली। मौत के बाद पुलिस ने शव PM को भेजा