डीग: डीग में ‘उल्लास’ अभियान से जागेगी साक्षरता की लौ, 37,800 निरक्षरों को शिक्षित करने का लक्ष्य
Deeg, Bharatpur | May 14, 2026 जिले में जल्द ही एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिलेगा, जब उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे लोग भी शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते नजर आएंगे। ‘उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान’ के तहत प्रशासन ने 37,800 निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे।