मड़ियाहू: सहरमा गांव में कमरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरसठी थाना क्षेत्र के सहरमा गांव में आबादी की जमीन पर कमरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित कुमार पुत्र भारत लाल ने आरोप लगाया कि वह अपनी आबादी की जमीन पर कमरा बनवा रहे थे,