फतेहपुर: ललौली के आढावल में यमुना नदी में बनाया गया अवैध रास्ता, GPS वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग
फतेहपुर जिले के अढावल यमुना नदी में अवैध तरीके से नदी में रास्ता बनाये जाने का GPS वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। खनन पट्टाधारकों और संचालकों द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाने का GPS वीडियो में जिक्र है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों की माने तो आढ़ावल खदान की OTP बंद पड़ी है। वायरल वीडियो के आधार पर मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।