जशपुर: जशपुर पुलिस की विवेचना होगी हाईटेक, डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विवेचकों को वितरित किए 104 स्मार्ट मोबाइल
जशपुर पुलिस की विवेचना प्रक्रिया को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर ने ASUMP योजना 2025-26 के तहत जिले के लिए 104 स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए हैं। इन मोबाइलों का वितरण पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी विवेचकों को किया।