भोरे: भोरे में स्मैक गैंग के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 149.7 ग्राम स्मैक व बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्मैक गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी है। पुलिस ने एक बाइक और 149.7 ग्राम स्मैक को जप्त कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। रविवारकी दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आठ मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।