सिमरी: रमधनपुर गांव में किसान के घर आगजनी से भीषण क्षति, भैंस भी बुरी तरह झुलसी, मौके पर पहुंचे विधायक ने हालचाल जाना
Simri, Buxar | Jun 20, 2026 सिमरी प्रखंड के गायघाट पंचायत अंतर्गत रमधनपुर गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 1 बजे भीषण आगजनी की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। स्थानीय निवासी किसान रविंद्र चौधरी के घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।