कोडरमा: कोडरमा के शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच, स्थानीय शिल्प और कलाकृतियों को मिलेगा व्यवसायिक रूप
कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा जिले के पारंपरिक शिल्प, कलाकृति, पेंटिंग एवं अन्य स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समग्र कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कुशल शिल्पकारों को एक साझा मंच पर लाकर उनके द्वारा निर्मित Artifacts (कलाकृतियों) को बाजार से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके उत्पादों को एक व्यवसायिक पहचान मिल सके।