ऊंचाहार: उमरन गाँव में एचटी लाइन में करंट की चपेट में आने से मोर की हुई मौत, वन विभाग की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के उमरन गाँव में बुधवार की शाम, करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।दरअसल गाँव के साधन सहकारी समिति के पास अचानक मोर हाईटेंशन लाइन में संचालित करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी पर प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह की सूचना पर वनविभाग द्वारा पीएम कराकर उसका अंतिम संस्कार किया गया है।