गम्हरिया: मधेपुरा: 21 साल पुराने आगजनी मामले में बड़ा फैसला, 6 दोषियों को 3-3 वर्ष की सजा
मधेपुरा में आगजनी के करीब 21 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कुमारखंड थाना कांड संख्या 108/2005 में छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सभी को दोषी पाया।