रायबरेली: कनौली मजरे पूरे परिहार गांव में फंदे से छप्पर में लटकता मिला महिला का शव,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
भदोखर थानाक्षेत्र के,कनौली मजरे पूरे परिहार गांव में,30 वर्षीय राजवती का शव,फंदे से छप्पर में लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,बुधवार को भदोखर थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि,मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।व मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।