बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में महिला की मौत अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर लगाया महिला की हत्या का आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई इस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को फोन कर दिया और महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगा दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।