बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार की रहने वाली महिला ने दबंग पर लगाया घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार की रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले के ही एक दबंग युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की ,लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है ।