बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के रेवती स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने मंदिर में लिखें आपत्तिजनक शब्द
आंवला थाना क्षेत्र के रेवती स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने मंदिर में आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की है।हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है जिसकी शिकायत उन्होंने एक्स के माध्यम से पुलिस के आलाअधिकारियों से की है।तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया ।