मंडी: राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में NSS का विशेष शिविर आयोजित-प्रोग्राम अधिकारी रुचि ने सोमवार को दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 शिविर में सुखदेव ठाकुर एडीपीओ मंडी द्वारा बौद्धिक सत्र में 'युवाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य व खेलों का महत्व' विषय पर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। जानकारी देते हुए सोमवार को एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी रुचि ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिदिन योजना कार्य किया जाता है और इसके तहत पाठशाला परिसर के साथ मां काली और महामृत्युंजय मंदिर की सफाई की।