कोंच: जमीनी विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने सलेमपुर से उदेश और अक्षय यादव को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
Konch, Gaya | Jul 3, 2026 जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में कोंच थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को जेल भेजा है। दोनों सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को वादी स्व. रामराज यादव की पत्नी ने आवेदन दिया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर उदेश यादव अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की।