मोहनलालगंज: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में रविवार को 28 वर्षीय पुत्तीलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था और सुबह किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रीता से कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद वह घर के अंदर चला गया, जहां उसने बरामदे में चादर के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पु