कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गोदाम और ग्राम पंचायत कार्यालय में चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 20, 2026 कैराना कोतवाली में साई तार प्रोडक्ट के गोदाम और ग्राम पंचायत मलकपुर कार्यालय में चोरी के दो अलग—अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दोनों घटनाओं के राजफाश के लिए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं में अंकित चौहान निवासी गांव डुंडूखेड़ा थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया गया है।