लोहंडीगुडा: 31 मार्च, 1961 को लोहण्डीगुड़ा में शहीद हुए आदिवासियों को बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने 31 मार्च 1961 को लोहंडीगुड़ा गोलीकांड शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इस बलिदान का नायक थे बस्तर का अंतिम महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव, जो जनजातियों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे, जबकि तत्कालीन सरकार उनकी आवाज को कुचलने में लगी थी।