भोरे: कोरेया बाजार में भोरे थाना पुलिस की कार्रवाई, 39.4 लीटर देसी शराब और बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया बाजार में यूपी से शराब लेकर आ रहे एक युवक को भोरे थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार गुप्त सूचन के आधार पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक बाइक सवार युवक को तलाशी के लिए रोका गया। जांच के क्रम में बाइक से 197 पीस देसी शराब बरामद हुआ। बाइक व शराब को जब्त कर लिया गया।