नामकुम: अल्बर्ट एक्का चौक के पास देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस
Namkum, Ranchi | Feb 11, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास कल होने वाले देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम करीब पांच बजे मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के बैनर तले निकाला गया। बता दें कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के बैनर तले केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, चार लेबर कोड और अन्य जनविरोधी कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल बुलाया गया है।