नामकुम: नगर निकाय चुनाव के चलते झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि बदली
Namkum, Ranchi | Feb 11, 2026 झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार सुबह करीब दस बजे नगर निकाय चुनाव होने के कारण इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अनुसार 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में भी संशोधन किया है।