नामकुम: सदर अस्पताल में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Namkum, Ranchi | Feb 10, 2026 सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में सिकल सेल से पीड़ित लगभग 315 मरीजों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सिकल सेल रोग से प्रभावित मरीजों और उनके देखभालकर्ताओं को रोग प्रबंधन, नियमित इलाज और मानसिक सहयोग से जोड़ना था।