हाथरस: कोतवाली मुरसान पर समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने जनता की समस्याएं सुनीं, राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही
जनपद हाथरस कोतवाली मुरसान पर 9 मई 2026 को सामाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी अरविंद सक्सेना ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कोतवाली मुरसान पर समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद सक्सेना व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।