भरथना: बकेवर लखना भोगनीपुर नहर झालपुल में मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए चैन स्नैचर, दो आरोपी घायल गिरफ्तार
बकेवर के लखना भागनीपुर नहर झालपुल के पास पुलिस मुठभेङ मे घायल दो आरोपी गिरफ्तार। लवेदी थाना के चकरनगर मार्ग लालपुल के पास 28 मार्च दोपहर चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए सोमवार सुबह 8:30 बजे मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।