बगोदर: बगोदर विधायक से आउटसोर्सिंग कर्मियों ने की मुलाकात, चार माह से मानदेय नही मिलने की शिकायत
बगोदर समेत जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विगत चार माह से मानदेय नही मिला है।मानदेय नही मिलने को लेकर शनिवार को आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स एवं शिवा प्रोटेक्शन फोर्स में कार्यरत कर्मचारियों ने बगोदर विधायक नागेंद्र महतो से उनके आवास खेतको में मुलाकात कर शिकायत किये।