पत्थलगांव: सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, थाने के बाहर दोनों पक्ष पहुंचे, पुलिस ने कराया शांति
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बाद रविवार को थाने में तनाव की स्थिति बन गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था। अमित पांडे के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही समाज के लोग भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल नियंत्रित कर