बोध गया: बोधगया में अग्निशमन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई: इंडो-भूटान हाउस में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी, जारी किया नोटिस
Bodh Gaya, Gaya | Jun 10, 2026 गया जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के तहत बोधगया अग्निशमालय अंतर्गत सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनंत कुमार ने बुधवार की दोपहर 12 बजे इंडो-भूटान हाउस का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में पाया गया कि संस्थान में अग्नि सुरक्षा से संबंधित कुछ आवश्यक मानक निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं।