दमोह: सीता बावली से 35 किलो गांजे के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार, ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने खुलासा कर दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत सीता बावली मरघटा के पास से 35 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर उड़ीसा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ₹877500 का गांजा जप्त किया। मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर मिथुन नाग, लालू हरिपाल और प्रशांत नाग को पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया।