नवाबगंज: दौलतपुर गांव में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू, वन विभाग और ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई
बाराबंकी में इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। हरख वन रेंज के दौलतपुर गांव में एक नीलगाय रात के समय अचानक एक कुएं में गिर गई। सुबह ग्रामीणों ने जब नीलगाय को कुएं में फंसा देखा तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।