बदनावर: अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस ने दिया धरना, गृहमंत्री पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Badnawar, Dhar | Dec 20, 2024 बदनावर में अंबेडकर चौराहे पर नगर कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में बाबा साहब अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बदनावर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।