बक्सर के क़िला मैदान में जीविका द्वारा आयोजित रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में 909 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से 220 युवाओं को रोजगार के लिए सीधे प्राथमिकता से चयन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सह- प्रभारी जिला पदाधिकारी निहारिका छवि ने किया।इस अवसर पर 15 विभिन्न कंपनियों के स्टाल लगाए गए थे, जिनमें टाटा मोटर्स, लारसों एंड टर्बो शामिल थे।